फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर इन मंत्रों से करें शिव-पार्वती की उपासना, हर इच्छा होगी पूरी

Fri, 25 Jul 2025 04:23 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Hariyali Teej 2025: इस बार हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। यह सावन माह के शुक्ल की तृतीया तिथि होगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की उपासना की जाती हैं। मान्यताओं के मुताबिक हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का त्योहार है। 
विज्ञापन
1 of 7
Hariyali Teej 2025 - फोटो : freepik
Hariyali Teej 2025: इस बार हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। यह सावन माह के शुक्ल की तृतीया तिथि होगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की उपासना की जाती हैं। मान्यताओं के मुताबिक हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का त्योहार है। इसी उपलक्ष्य में सभी शिव मंदिरों में भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है। साथ ही दान-दक्षिणा और मंगल गीत गाए जाते हैं। चूंकि यह पर्व शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का दिन है, इसलिए सुहागिनें पति की लंबी उम्र, तरक्की और खुशहाल प्रेम जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दौरान व्रत में महादेव की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती हैं। हालांकि पूजा में दौरान कुछ खास मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही मन से सभी तरह के डर भय भी समाप्त होते हैं। आइए इन मंत्रों को जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Hariyali Teej 2025 - फोटो : freepik
महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
विज्ञापन

3 of 7
Hariyali Teej 2025 - फोटो : freepik
सुख और शांति प्राप्त करने का मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!

4 of 7
Hariyali Teej 2025 - फोटो : freepik
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा ।
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं ।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व ।
जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
विज्ञापन

5 of 7
Hariyali Teej 2025 - फोटो : adobe
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
विज्ञापन

6 of 7
Hariyali Teej 2025 - फोटो : adobe
शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hariyali Teej 2025 - फोटो : adobe
संतान प्राप्ति के लिए
  • ‘ऊँ साम्ब शिवाय नमः’
  • ‘मुनि अनुशासन गनपति हि पूजेहु शंभु भवानि।
  • कोउ सुनि संशय करै जनि सुर अनादि जिय जानि’
सुख-समृद्धि के लिए
  • ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः
  • ऊँ गौरये नमः
  • ऊँ पार्वत्यै नमः

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत, प्रेम जीवन में आएगा बदलाव

Hariyali Teej 2025: दुर्लभ योग में हरियाली तीज, पहली बार व्रत रखे रहे हैं तो जानें सही विधि और पूजा नियम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें