फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej Look: हरियाली तीज पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी, होगा लाभ

Wed, 07 Aug 2024 06:18 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
According To Zodiac Sign Teej Saree Colors: आज यानि 07 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर हो चुकी है। 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे इसका समापन होगा।  इस साल हरियाली तीज के अवसर पर 3 शुभ योग बनेंगे। हरियाली तीज के दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बना है। 
हरियाली तीज सुहाग का पर्व है और इस दिन स्त्रियों को 16 श्रृंगार करती है और संग मिलकर तीज का का आनंद लेती हैं। ऐसे में राशि अनुसार साड़ी पहनने से तीज का आनंद दोगुना हो जाएगा। आइए जानते हैं हरियाली तीज पर आप अपनी राशि अनुसार किस रंग की साड़ी चुनें। 

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर बन रहें हैं कई दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि की महिलाओं को मिलेगा लाभ

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज की पूजा में इस आरती को करें शामिल, इन मंत्रों के जाप से हर इच्छा होगी पूरी
विज्ञापन

2 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
मेष राशि
हरियाली तीज के दिन मेष राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए। लाल रंग प्रेम का प्रतीक होता है और इस रंग से  पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है साथ ही मंगल देव की कृपा प्राप्त होती है। 
विज्ञापन

3 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
हरियाली तीज पर वृषभ राशि के जातकों को सिल्वर या गोल्डन रंग की साड़ी पहननी चाहिए। ऐसा करने से दम्पत्ति में मानसिक तनाव दूर होता है। 

4 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि की महिलाओं को हहरियाली तीज पर हरे रंग की साड़ी, पहननी चाहिए।  मान्यता है इससे परिवार में खुशियों का आगमन होता है। 
विज्ञापन

5 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि पकी स्त्रियां सिल्वर, गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें, इससे शादीशुदा जीवन में मनमुटाव दूर होगा।  जीवनसाथी के साथ नजदीकियां भी बढ़ती है। 
विज्ञापन

6 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
हरियाली तीज पर  सिंह राशि वाली महिलाएं  लाल या नारंगी रंग की साड़ी पहनें। मान्यता है इससे पति और पत्नी के बीच सम्मान की भावना जाग्रत होती है। 
विज्ञापन

7 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
हरियाली तीज पर  कन्या राशि वाली स्त्रियों को सफलता,संपन्नता और  सौभाग्य की प्राप्ति के लिए हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए। 

8 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि की महिलाओं के लिए हरियाली तीज पर गुलाबी, सिल्वर रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। इससे शुक्र की कृपा से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। 

9 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए लाल और मैरून रंग की साड़ी पहनना शुभ रहेगा। इससे पति और पत्नी दोनों का ही भाग्योदय होगा। 

10 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वाली स्त्रियों को तीज पर पीला रंग पहनना चाहिए। जो महिला अविवाहित है उनके विवाह के योग बनेंगे और विवाहिता को सुखद दांपत्य का आशीर्वाद मिलता है। 

11 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
मकर राशि   
मकर राशि वाले हरियाली तीज पर मोरपंखी रंग या गहरे नीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। 

12 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर नीले, बैंगनी, आसमानी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इस उपाय से पति को लंबी उम्र का वरदान मिलेगा साथ ही नौकरी में तरक्की भी हो सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
Hariyali Teej Saree According To Zodiac Sign - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को हरियाली तीज पर पीली या नारंगी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। इससे  सुखद दांपत्य का आशीर्वाद मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें