Hariyali Teej 2024: इस साल अगस्त का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस माह में हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। ये उपवास सभी सुहागिनों के लिए खास होता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ सुहागिनें भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती है। मान्यता है कि हरियाली तीज पर शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है। इस बार यह त्योहार 07 अगस्त 2024, बुधवार को मनाया जाएगा। इस तिथि पर कुंवारी कन्याएं भी योग्य वर की प्राप्ति के लिए उपवास रखती हैं। इस साल हरियाली तीज के दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बन रहा है। इस योग में पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। वहीं पूजा में हमेशा सोलह श्रृंगार के साथ ही बैठना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा में हमेशा सोलह श्रृंगार के साथ बैठने का क्या महत्व है, अगर नहीं तो आइए जान लेते हैं।