फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना निष्फल हो जाएगा व्रत

Mon, 05 Aug 2024 07:30 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन महिलाओं को किन गलतियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
हरियाली तीज 2024 - फोटो : Amar Ujala
Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह त्योहार प्रकृति और महिलाओं को समर्पित है। इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह त्योहार रंग-बिरंगे कपड़ों, मेहंदी, झूले और पारंपरिक गीतों के साथ मनाया जाता है। हरियाली तीज, सावन का प्रमुख त्योहार है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए मनाती हैं। मान्यताओं के अनुसार यह व्रत करने से मां गौरा प्रसन्न होती हैं और महिलाओं को सदा सुहागन बने रहने का वरदान देती हैं। हालांकि हरियाली तीज के व्रत को लेकर कई प्रकार के नियम हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए। इन नियमों में की गई चूक से व्रत के खंडित होने का डर रहता है। ऐसे आइए इस लेख में जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन महिलाओं को किन गलतियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
हरियाली तीज 2024 - फोटो : freepik
क्रोध न करें
हरियाली तीज के दिन मां गौरी की आराधना के दौरान मन को शांत रखना बहुत जरूरी होता है। इस दिन किसी भी तरह का क्रोध करना वर्जित है। मान्यता है कि क्रोध करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। इसलिए, इस दिन सभी से प्रेम और सम्मान से बात करें।

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2024: इस साल कब मनाई जाएगी हरियाली तीज ? जानें तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

3 of 5
हरियाली तीज 2024 - फोटो : istock
कुछ भी न खाएं (निराहार व्रत)
आमतौर पर, हरियाली तीज का व्रत निराहार रखा जाता है। यानी इस दिन कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। हालांकि, गर्भवती महिलाओं और बीमार महिलाओं को इन नियमों में छूट दी जाती है।

4 of 5
हरियाली तीज 2024 - फोटो : istock
दिन में न सोएं
हरियाली तीज के दिन दिन में सोना वर्जित माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष फल मिलता है, इसलिए दिन भर उनकी आराधना में लगी रहें।

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2024: पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत, तो जरूर ध्यान रखें ये बातें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरियाली तीज 2024 - फोटो : freepik
द्वेष और ईर्ष्या से बचें
किसी भी व्रत को सफल बनाने के लिए श्रद्धा और निष्ठा बहुत जरूरी है। हरियाली तीज के व्रत के दौरान किसी के प्रति द्वेष या ईर्ष्या की भावना नहीं रखनी चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें