फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Amavasya 2024: सावन अमावस्या पर करें ये खास उपाय, महादेव की बनी रहेगी कृपा

Sun, 04 Aug 2024 06:38 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन अमावस्या पर करें ये खास उपाय - फोटो : अमर उजाला
Hariyali Amavasya 2024: भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो चुकी है। इस माह में आने वाले सभी सोमवार को महादेव की पूजा का विधान है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस दौरान पूजा पाठ करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती है। इस माह में सभी शिव भक्त महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं, और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के भोग बनाते हैं। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बेहद पवित्र माना जाता है। इस माह के सोमवार ही नहीं बल्कि अन्य व्रत, त्योहार और तिथि का भी महत्व है। इसमें अमावस्या का नाम मुख्य रूप से शामिल है।

सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। ये सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन पूजा पाठ के साथ-साथ पौधे लगाने का भी महत्व है। सावन माह को बरसात का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश से प्रकृति की सुंदरता अधिक बढ़ जाती हैं। इस साल सावन अमावस्या पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए इन उपायों के बारे में जान लेते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Hariyali Amavasya 2024 - फोटो : freepik
हरियाली अमावस्या तिथि 2024
सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 03 अगस्त 2024 को दोपहर: 03: 50 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 04 अगस्त सायं 4: 42 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार सावन अमावस्या 04 अगस्त 2024 को होगी। इस दिन सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो  04 अगस्त, रविवार प्रात: काल से लेकर सुबह 10:38 तक रहने वाला है। 

रवि पुष्य योग:  4 अगस्त 2024 प्रातः 05:44 से दोपहर 01:26 तक है।  
सर्वार्थ सिद्धि योग: 04 अगस्त प्रातः 5: 44 मिनट से दोपहर 1: 26 मिनट तक
विज्ञापन

3 of 5
Hariyali Amavasya 2024 - फोटो : istock
हरियाली अमावस्या पूजा मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त:  प्रात: 04:20  से प्रात: 05:02 तक 
अभिजीत मुहूर्त:  दोपहर 12:00  से दोपहर 12:54  तक 
स्नान दान का शुभ समय:  प्रातः 05:44 से दोपहर 01:26 तक  

4 of 5
Hariyali Amavasya 2024 - फोटो : freepik
सावन अमावस्या पर करें ये उपाय
  • सावन अमावस्या के शुभ दिन पर पीपल के वृक्ष की पूजा करें। इस दौरान बरगद, केला, नींबू अथवा तुलसी का वृक्षारोपण जरूर करें। ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
  • इस दौरान पति-पत्नी को साथ में मिलकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hariyali Amavasya 2024 - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव को आक या मदार के सफेद फूल चढ़ाने चाहिए। माना जाता है कि इससे पितृ दोष समाप्त होता है।
  • इस दिन नदी या पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे रोग खत्म होते हैं।
  • सावन की अमावस्या पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस दौरान हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। इस दौरान धन की देवी मां लक्ष्मी का नाम लेते हुए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि इससे धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती है।

(अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें