Hariyali Amavasya 2024: भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो चुकी है। इस माह में आने वाले सभी सोमवार को महादेव की पूजा का विधान है। सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस दौरान पूजा पाठ करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती है। इस माह में सभी शिव भक्त महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं, और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के भोग बनाते हैं। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बेहद पवित्र माना जाता है। इस माह के सोमवार ही नहीं बल्कि अन्य व्रत, त्योहार और तिथि का भी महत्व है। इसमें अमावस्या का नाम मुख्य रूप से शामिल है।
सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। ये सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन पूजा पाठ के साथ-साथ पौधे लगाने का भी महत्व है। सावन माह को बरसात का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश से प्रकृति की सुंदरता अधिक बढ़ जाती हैं। इस साल सावन अमावस्या पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए इन उपायों के बारे में जान लेते हैं।