फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy narak chaturdashi wishes 2021: इन खास संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दीजिए नरक चतुर्दशी के पावन पर्व की शुभकामनाएं

Wed, 03 Nov 2021 10:54 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नरक चतुर्दशी 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
हर साल दिवाली से एक दिन पहले कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। पंचदिवसीय पर्व में ये दूसरा पर्व होता है और इस दिन का भी विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यदि बाद धार्मिक मान्यताओं की करें तो छोटी दिवाली से कई कथाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए इस दिन को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन यम के निमित्त दीपदान की परंपरा है। इसके साथ ही लोग इस दिन शरीर पर तेल व उबटन लगाकर स्नान करते हैं। इस दिन से हर तरफ दिवाली की धूम दिखाई देने लगती है। लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाइयां देते हैं। हम भी आपके लिए नरक चतुर्दशी  2021 के पावन पर्व के मौके पर लाएं हैं कुछ खास शुभकामना संदेश। इन संदेशों के जरिए आप भी अपने प्रियजनों को नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
नरक चतुर्दशी 2021 के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala
श्री कृष्ण ने किया था नरकासुर का नाश
आपके जीवन से भी हो अंधकार का नाश
जीवन में आए खुशियों का नवप्रभात
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन

3 of 6
नरक चतुर्दशी 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
दीपक के प्रकाश की तरह ही आपके जीवन में चारो ओर रोशनी हो बस यही कामना है हमारी इस छोटी दिवाली पर
नरक चतुर्दशी 2021 की शुभकामनाएं!

4 of 6
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : ईशान जैन, अमर उजाला
चांद को चांदनी मुबारक,
सूरज को रोशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को,
नरक चतुर्दशी और दिवाली मुबारक

 
विज्ञापन

5 of 6
नरक चतुर्दशी 2021 के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala
दीयों की जगमगाती रोशनी से भरी पूजा की थाली है,
चारों ओर छाई खुशहाली है,
आइए सब मिलकर मनाएं ये पावन पर्व
आज छोटी दिवाली है
आपके परिवार को नरक चतुर्दशी की ढेरों शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरक चतुर्दशी 2021 के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amarujala
जगमग करते दीयों से हर तरफ है फैली छटा निराली
आपके जीवन में हजारों खुशियां लाए ये छोटी दिवाली
आपके पूरे परिवार को हैप्पी छोटी दिवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें