फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025 Wishes: इस करवा चौथ इन खूबसूरत संदेशों से अपने पार्टनर को दें शुभकामनाएं, रिश्ते होंगे मधुर

Fri, 10 Oct 2025 09:53 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Karwa Chauth Wishes in Hindi : करवा चौथ एक भावनात्मक पर्व है, जिसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। यह दिन पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास को और गहरा करने का प्रतीक होता है।
विज्ञापन
1 of 10
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Karwa Chauth 2025 Wishes in Hindi: करवा चौथ हिंदू संस्कृति का एक बेहद खास और भावनात्मक त्योहार है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए मनाती हैं। यह व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है, जिसमें महिलाएं पूरे दिन निर्जल उपवास रखती हैं और रात को चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक सोलह श्रृंगार करती हैं और पूजा में भाग लेकर अपने सुहाग की रक्षा की प्रार्थना करती हैं।
करवा चौथ 2025: गलती से भी पूजा के बाद करवे के साथ न करें ये काम, जानिए सही नियम
करवा चौथ की शुरुआत सूर्योदय से पहले "सरगी" से होती है, जो सास द्वारा बहू को दी जाती है। दिन भर उपवास रखने के बाद महिलाएं रात को चंद्रमा के दर्शन करके छलनी से पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं। इस दिन पति-पत्नी के रिश्ते में और भी अधिक प्रेम और विश्वास जुड़ता है। इस खास मौके पर लोग अपनी पत्नियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इस दिन अपने प्रियजनों को सुंदर संदेश और शुभकामनाएं भेजकर इस त्योहार को और खास बना सकते हैं।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा अखंड सौभाग्य
विज्ञापन

2 of 10
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
चंद्रमा की चांदनी की तरह आपके जीवन में बरसे प्रेम की बहार
आपके दांपत्य जीवन में आएं खुशियां अपार
इसी तरह आप हर साल मनाएं करवाचौथ का त्योहार
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 10
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
जैसे वीरावती को दिया सौभाग्यवती का वरदान
मां करवा वैसे ही बनाए रखना मेरे सुहाग पर अपना आशीर्वाद
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 10
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
करवा रानी करवा ले, सुघड़ सुहागन करवा ले
बना रहे अमर सुहाग हमारा, मां करवा का आशीष रहे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 10
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
करवा मां के श्राप के डर से जैसे यमराज ने छोड़े उनके पति के प्राण
हे करवा माता, इस करवाचौथ पर हमारे पति को भी दो लंबी आयु का वरदान
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
 
विज्ञापन

6 of 10
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
आपके दांपत्य जीवन में रागिनी
 करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 10
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
धन्य वह देवी जो पति सुख हेतु करवाचौथ का व्रत पावे
धन्य वह पति जो देवी रूप ऐसी पत्नी पावे,
धन्य वह स्वरूप जो मनुष्यता का दीप जलावे।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 10
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सुबह की किरण में सरगी मिलेगी,
आज हर पत्नी दुल्हन की तरह सजेगी।
इस व्रत से पति की उमर बढ़ेगी,
हर सुहागिन को माता यह आशीर्वाद देंगी।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 10
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
करवा चौथ का यह पवित्र व्रत,
आपके रिश्ते में और अधिक मिठास और विश्वास भर दे।
करवा चौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं
विज्ञापन

10 of 10
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
बिना खाए पिए व्रत करना,
प्रेम की अटूट परिभाषा है।
यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,
दिल की बस यहीं आशा है।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें