Happy Karwa Chauth Wishes Quotes: आज यानी 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रहती हैं। दिन भर व्रत रहने के बाद शाम को पूजा करती हैं। करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की मिसाल है। कहा जाता है कि है करवा चौथ का व्रत रख कर करवा माता पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। करवा चौथ के इस पावन मौके को ज्यादा खास बनाने के लिए महिलाएं अपने पार्टनर, सहेलियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजती हैं। यहां करवा चौथ की शुभकामना दी जा रही है, यहां से मैसेज और तस्वीरों के जरिए आप बधाई दे सकते हैं...
करवा रानी करवा ले, सुघड़ सुहागन करवा ले
बना रहे अमर सुहाग हमारा, मां करवा का आशीष रहे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
3 of 7
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
धन्य वह देवी जो पति सुख हेतु करवाचौथ का व्रत पावे
धन्य वह पति जो देवी रूप ऐसी पत्नी पावे,
धन्य वह स्वरूप जो मनुष्यता का दीप जलावे।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
4 of 7
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ का ये त्योहार,
आए और लाए खुशियां हजार,
यही है हमारी दुआ,
आप हर बार मनाएं यह त्योहार,
सलामत रहें आप और आपका परिवार।
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
5 of 7
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
करवा मां के श्राप के डर से जैसे यमराज ने छोड़े उनके पति के प्राण
हे करवा माता, इस करवाचौथ पर हमारे पति को भी दो लंबी आयु का वरदान
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
6 of 7
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी,
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए,
आपके दांपत्य जीवन में रागिनी।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
सुबह की किरण में सरगी मिलेगी,
आज हर पत्नी दुल्हन की तरह सजेगी।
इस व्रत से पति की उमर बढ़ेगी,
हर सुहागिन को माता यह आशीर्वाद देंगी।
करवा चौथ 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं!!