Holika Dahan Wishes 2026: 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इसे छोटी होली भी कहते हैं। शास्त्रों के मुताबिक, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा व उपले होलिका दहन में डालने से सभी नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है। साथ ही जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती हैं।
कहा जाता है कि, होलिका को अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था। अपने इस शक्तिशाली वरदान का घमंड करते हुए होलिका भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में चली गई। परंतु सृष्टि के संचालक श्रीहरि की असीम कृपा के चलते उनके भक्त प्रह्लाद सुरक्षित रहा और उस अग्नि में होलिका भस्म हो गई।
इसलिए इस तिथि को अहंकार के अंत के रूप में भी जाना जाता है। वहीं होलिका दहन पर जहां पूजा-अर्चना का महत्व है, वहीं सभी एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों से अपने दोस्तों और परिवार वालों को होलिका दहन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।