Holika Dahan Puja VIdhi
- फोटो : amar ujala
होलिका दहन पूजा विधि
होलिका दहन हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को रात्रि में किया जाता है। होलिका दहन पर पूजा के समय अपने घर के पास बनी होलिका स्थल पर जाकर सबसे पहले प्रणाम करें पूजन के समय पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके पूजन करें। फिर भगवान नृसिंह और प्रह्राद को प्रणाम करें। इसके बाद पूजन सामग्री में होलिका में दूध, शुद्ध जल, चंदन, अक्षत, फल-फूल और मिठाई अर्पित करें। इसके अलावा नई फसल में जौ और गेहूं की बालियां, उपले और लकड़ियों को अग्नि में अर्पित करें। इसके बाद होलिकायै नम: मंत्र का जाप करते हुए होलिका के तीन फेरे लगाएं और प्रणाम करें।