फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा 2026: इस दशहरे आपकी खुशियां हो जाएं डबल, इन खास संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं

Tue, 20 Oct 2026 06:31 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Dussehra 2026 Wishes: आज देशभर में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। यह त्योहार भगवान श्रीराम की रावण पर विजय और मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध का प्रतीक है। इस दिन लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Happy Dussehra 2026 Wishes - फोटो : AI
Happy Dussehra 2026 Wishes: आज देशभर में दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरा भगवान श्रीराम की लंका पर विजय और रावण के वध की खुशी में मनाया जाता है। इसके अलावा, यह पर्व मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का अंत कर अधर्म पर विजय प्राप्त करने के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए दशहरे को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन देशभर में जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। वहीं, कई घरों और मंदिरों में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की जाती है। इस शुभ अवसर पर लोग दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य भी करते हैं। वहीं, इस दिन लोग अपने परिवार, दोस्तों और खास लोगों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी अपनों को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Happy Dussehra 2026 Wishes - फोटो : अमर उजाला
अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय
अत्याचार पर सदाचार की विजय
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय
और अज्ञान पर ज्ञान की विजय।
दशहरा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 10
Happy Dussehra 2026 Wishes - फोटो : अमर उजाला
जले रावण, मिटे अहंकार,
जीवन में छाए खुशियों का संसार।
राम जी का नाम लो हर घड़ी,
हर राह बने आसान बड़ी।
दशहरा की शुभकामनाएं

4 of 10
Happy Dussehra 2026 Wishes - फोटो : अमर उजाला
बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश।
हैप्पी दशहरा।
विज्ञापन

5 of 10
Happy Dussehra 2026 Wishes - फोटो : अमर उजाला

दशहरा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 10
Happy Dussehra 2026 Wishes - फोटो : अमर उजाला
बिना सोचे ना बोलो
बिना सोचे ना करो कोई काम
बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण
सोच-विचार के जीते राजा राम
दशहरा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 10
Happy Dussehra 2026 Wishes - फोटो : अमर उजाला
इस दशहरा आपकी खुशियां हो जाएं डबल,
प्रभु श्रीराम का बना रहे आशीर्वाद,
रावण की तरह दुखों का हो विनाश,
हर तरफ से खुशियां चूमे आपके कदम।
विजयादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 10
Happy Dussehra 2026 Wishes - फोटो : अमर उजाला
हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला,
कभी ना आए कोई झमेला,
सदा सुखी रहे आपका बसेरा।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 10
Happy Dussehra 2026 Wishes - फोटो : अमर उजाला
काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

10 of 10
Happy Dussehra 2026 Wishes - फोटो : अमर उजाला
अब की दशहरा मेरे भाई 
बस इतना तू काम कर
बैठा है जो मन में तेरे 
उस रावण का सर्वनाश कर।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं 

दशहरा 2026: किस समय करें शस्त्र पूजा और कब होगा रावण दहन? यहां जानें शुभ मुहूर्त
विजयादशमी पर शमी पूजा: दशहरा पर शमी पूजन का क्या है महत्व, जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें