फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Dhanteras 2021 Wishes: अपने प्रियजनों को इन शुभकामना संदेशों के जरिए दें धनतेरस की बधाई

Tue, 02 Nov 2021 07:50 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Dhanteras 2021: शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला
Happy Dhanteras 2021 Wishes: आज से शुभ धनतेरस और दीपावली 2021 का त्योहार आरंभ हो गया है। पंचदिवसीय महापर्व दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस का पर्व 2 नवंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है। यह पर्व दिवाली से दो दिन पूर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का प्रादुर्भाव हुआ था इसी कारण से इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। एक मान्यता यह भी है कि समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वंतरि  प्रगट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसलिए धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के शुभ अवसर पर सब एक दूसरे को धनतेरस की बधाई देते हैं और मनोकामना करते हैं की सब दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं धनतेरस के शुभकामना संदेश। आप भी इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को भेजें धनतेरस की शुभकामनाएं। 
विज्ञापन

2 of 6
Dhanteras 2021: शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला
आपका पूरा हर एक अरमान हो
    माता लक्ष्मी का आप पर वरदान हो 
      इस धनतेरस पर आप खूब धनवान हो
  शुभ धनतेरस!!
विज्ञापन

3 of 6
Dhanteras 2021: शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला
   धनतेरस का यह शुभ दिन 
    सबके लिए है खुशियां लाया 
     लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से 
   रहेगी आप पर सुखों की छाया
       धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 6
Dhanteras 2021: शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला
     धन धान्य से भरी रहे यह धनतेरस
           भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
   आओ मिल के करें पूजन उनका
   जो हैं सबके जीवन के उद्धारक
       धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
विज्ञापन

5 of 6
Dhanteras 2021: शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला
    जीवन में आपकी खुशियां बेशुमार हो
    ईश्वर करे अच्छा आपका व्यापार हो
      मां लक्ष्मी का आप पर पूरा आशीर्वाद हो
       इतनी प्यारी धनतेरस आपकी हर बार हो
     धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं !! 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dhanteras 2021: शुभकामना संदेश - फोटो : अमर उजाला
    मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे 
    आप पर कृपा अपार
    दिन रात बढ़े आपका कारोबार
    सबसे पाएं आप भरपूर प्यार 
     धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार
      ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें