फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी 2026: आपके घर भी गूंजें मंगल गीत, सुख-समृद्धि की कामना के साथ अपनों को दें शुभकामनाएं

Fri, 20 Nov 2026 10:54 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Dev Uthani Ekadashi 2026 Wishe: देवउठनी एकादशी 2026 के पावन अवसर पर भगवान विष्णु की कृपा और सुख-समृद्धि की कामना के साथ अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश।
विज्ञापन
1 of 6
देवउठनी एकादशी 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Happy Dev Uthani Ekadashi 2026 Wishe: आज देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर कई स्थानों पर तुलसी विवाह भी कराया जाता है। इसके अलावा, इस दिन दान-पुण्य और शुभ कार्यों का विशेष महत्व होता है। देवउठनी एकादशी के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आप भी देवउठनी एकादशी के पावन मौके पर इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
देवउठनी एकादशी 2026: श्रीहरि के इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
देवउठनी एकादशी 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
भगवान विष्णु को मनाएं
उन्हें नींद से जगाएं
इस देवउठनी एकादशी पर
विष्णु जी से आशीर्वाद पाएं


देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी पर क्यों होता है भगवान विष्णु के जागने का इंतजार? जानें वजह

विज्ञापन

3 of 6
देवउठनी एकादशी 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
तुलसी का श्रृंगार करो
शालिग्राम का ध्यान करो
ऐसी जोड़ी कहां मिलेगी
आओ कन्यादान करो
देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी पर किस समय करें पूजा और कैसे उठाएं देव? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

4 of 6
देवउठनी एकादशी 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
हर घर के आंगन में तुलसी
तुलसी बड़ी महान है
जिस घर में ये तुलसी रहती
वो घर स्वर्ग सामान है
देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं

तुलसी विवाह पर इन चीजों से करें माता का सोलह श्रृंगार, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

विज्ञापन

5 of 6
देवउठनी एकादशी 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
गन्ने के मंडप सजाएंगे हम
विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम
आप भी होना खुशियों में शामिल
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देवउठनी एकादशी 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
तुलसी मां दें सबको वरदान
खोलें सभी समाधानों के द्वार
कभी ना हो आपको कोई परेशानी
मां तुलसी से यही प्रार्थना है हमारी
शुभ देवउठनी एकादशी

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें