Happy Dev Uthani Ekadashi 2023 Wishes Images Quotes Messages: 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन चातुर्मास का समापन होता है और भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसके बाद देवउठनी एकादशी से सभी तरह के शुभ और मांगलिक शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर सुबह से ही घर की साफ-सफाई की जाती है, फिर स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए व्रत का संकल्प लिया जाता है। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप से मां तुलसी का विवाह किया जाता है। साथ ही लोग देवउठनी एकादशी के अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां हम देवउठनी एकादशी के कुछ खास वालपेपर लेकर आएं हैं। यदि आप भी अपने प्रियजन को शुभकामना भेजना चाहते हैं तो यहां से डाउनलोड करके भेज सकते हैं...