फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025 Wishes: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Sun, 30 Mar 2025 05:00 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा के साथ ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।  
विज्ञापन
1 of 8
चैत्र नवरात्रि: मां शैलपुत्री - फोटो : adobe stock
Chaitra Navratri 2025 Day 1 Wishes in Hindi: आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। नौं दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान घरों में मां की पूजा अर्चना, कलश स्थापना और व्रत का पालन किया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्र 30 मार्च से 6 अप्रैल तक मनाया जाएंगा। नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:13 बजे से 10:22 बजे तक रहेगा। इसके अलावा घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त दिन के 12:01 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा।

इन नौ दिनों में प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक विशिष्ट रूप की आराधना करने का विशेष महत्व बताया गया है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। मां शैलपुत्री को देवी दुर्गा का प्रथम रूप माना जाता है। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां शैलपुत्री की कृपा पाने के लिए आप भी अपने दोस्तों, करीबियों और प्रियजनों को मां दुर्गा की कृपा के साथ ये शुभकामना संदेश जरूर भेजें।  
 

Chaitra Navratri 2025: इस नवरात्रि राशि के अनुसार करें उपाय, घर में बरकत से लेकर व्यापार में होगा लाभ


 
विज्ञापन

2 of 8
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मैया के दरबार में दुख-दर्द मिटाए जाते हैं,
जो भी दर पर आते हैं, शरण में लिए जाते हैं।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

 
विज्ञापन

3 of 8
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
कुमकुम भरे कदमों से आए मां शैलपुत्री आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

 

4 of 8
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां शैलपुत्री आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें।
जय माता दी। प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

 
विज्ञापन

5 of 8
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
तेरे दरबार में मैया ख़ुशी मिलती है,
जिंदगी मिलती है, रोतों को हंसी मिलती है।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

 
विज्ञापन

6 of 8
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
नव दीप जले, नव फूल खिले, नित नई बहार मिले,
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आपको मां शैलपुत्री का आशीर्वाद मिले।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

  
विज्ञापन

7 of 8
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का आशीर्वाद बना रहे।
प्रथम नवरात्रि की शुभकामनाएं !!

 
विज्ञापन

8 of 8
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
मां शैलपुत्री का दिव्य प्रकाश आप और आपके परिवार पर चमकता रहे,
आपको एक आनंदमय और धन्य नवरात्रि की शुभकामनाएं !!


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें