फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti Wishes: संकट ते हनुमान छुड़ावै,मन क्रम बचन ध्यान जो लावै, इन संदेशों से सभी को दें शुभकामनाएं

Sat, 12 Apr 2025 09:10 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hanuman Jayanti Wishes in Hindi: इस साल 12 अप्रैल 2025 यानी आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसे हनुमान जयंती भी कहते हैं। इस दिन महावीर हनुमान जी की उपासना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
विज्ञापन
1 of 8
Hanuman Janmotsav 2025 Wishes - फोटो : adobe
बजरंग जिनका नाम है,
सत्संग जिनका काम है,
ऐसे अंजनिपुत्र को मेरा बारम्बार प्रणाम है
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।
Hanuman Jayanti 2025 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र को 12 महीनों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में हिंदू नववर्ष, एकादशी, प्रदोष समेत चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े पर्व मनाएं जाते हैं। परंतु चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि हनुमान जी की पूजा-अर्चना को समर्पित है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक चैत्र महीने की पूर्णिमा को बजरंगबली का जन्म हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है।

इस साल 12 अप्रैल 2025 यानी आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसे हनुमान जयंती भी कहते हैं। इस दिन महावीर हनुमान जी की उपासना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, साथ ही साधक को बल-बुद्धि वृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को आठ सिद्धियां व नौ निधियां प्राप्त हैं और वह वर्तमान में भी सशरीर धरती पर मौजूद हैं। यदि सच्चे प्रेम भाव से उनका स्मरण किया जाए, तो व्यक्ति के सभी कष्टों का निवारण होता है। इसलिए हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर न केवल घरों में बल्कि देशभर में बड़ी ही धूम-धाम से वीर बजरंगी की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस दौरान सभी एक दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Hanuman Janmotsav 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे,
करते तुम भक्तों के सपने पूरे
मां अंजनि के तुम हो राजदुलारे
राम-सीता को लगते सबसे प्यारे।
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन

3 of 8
Hanuman Janmotsav 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
भगवान हनुमान आपको जीवन में चुनौतियों का सामना करने की शक्ति और आत्मविश्वास दें।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।

4 of 8
Hanuman Janmotsav 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सब सुख लहै तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहू को डरना
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 8
Hanuman Janmotsav 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मंगल को जन्मे,
मंगल ही करते,
पवनपुत्र हनुमान।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 8
Hanuman Janmotsav 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
भूत पिशाच निकट नहीं आवे
महावीर जब नाम सुनावे
नासे रोग हरे सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत वीरा
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

7 of 8
Hanuman Janmotsav 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
फाड़ सीना,
हृदय में राम दिखलाया,
यूं ही नहीं बजरंगी,
हनुमान कहलाया।
हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन

8 of 8
Hanuman Janmotsav 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें