फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर करें भगवान गणेश के इन नामों का जाप, घर में आएगी समृद्धि

Wed, 27 Aug 2025 06:23 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganesh Chaturthi Naam Mantra: यह गणेशोत्सव हमारे लिए केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण का अवसर है। आइए, इस पावन पर्व पर हम भगवान गणेश की वंदना करें ताकि गणपति बप्पा हमारे घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आएं। 
विज्ञापन
1 of 13
ॐ गणेशाय नमः - फोटो : amarujala
Ganesh Chaturthi Mantra Jaap: गजानन गणेश, विघ्नों के हरने वाले, बुद्धि और ज्ञान के अपार स्रोत, हमारे जीवन के द्वार खोलने वाले देवता हैं। वे न केवल बाधाओं को दूर करते हैं, बल्कि हर नए आरंभ में सफलता, सौभाग्य और समृद्धि की गारंटी भी देते हैं। गणेशजी की कृपा से हम मन में स्थिरता, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार अनुभव करते हैं। यह गणेशोत्सव हमारे लिए केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण और जीवन में नवीन उमंग लाने का अवसर है। इस कैलेंडर के माध्यम से हम गणेशजी के विभिन्न रूपों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हैं। उनके हर स्वरूप में छिपे विशेष गुणों, शक्तियों और आशीर्वादों को समझते हैं।
Ganesh Chaturthi 2025: कल गणेश चतुर्थी पर बप्पा के साथ घर लाएं ये चीजें, सुख समृद्धि की होगी वर्षा
आइए, इस पावन पर्व पर हम उनके चरणों में समर्पित हो कर अपने मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करें, ताकि गणपति बप्पा हमारे घर-आंगन में सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आएं। उनकी दिव्य छवि और मंत्रों के साथ, यह कैलेंडर आपके जीवन में सकारात्मकता का संचार करें और हर दिन आपके लिए नई उम्मीदों का संदेश लेकर आए।
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश स्थापना के समय करें वक्रतुंड महाकाय मंत्र का जाप, जानें इसका अर्थ और महत्व
विज्ञापन

2 of 13
Ganesh Chaturthi Naam Mantra Jaap - फोटो : amarujala
ॐ सुमुखाय नम:
अर्थ: जिनका मुख (चेहरा) अत्यंत सुंदर और मनोहर है।
 सुंदर मुख वाले भगवान को नमस्कार।
विज्ञापन

3 of 13
ॐ गणेशाय नमः - फोटो : amarujala
ॐ एकदंताय नम:
अर्थ: जिनका एक ही दांत है।
एकदंत (एक दांत वाले) गणेश जी को नमस्कार।

4 of 13
Ganesh Chaturthi Naam Mantra Jaap - फोटो : amarujala

ॐ कपिलाय नम:
अर्थ: जिनका रंग कपिल (गेरुआ/भूरा) है।
गेरुआ वर्ण वाले प्रभु को प्रणाम।

विज्ञापन

5 of 13
Ganesh Chaturthi Naam Mantra Jaap - फोटो : amarujala
ॐ गजकर्णाय नम:
अर्थ: जिनके कान हाथी जैसे विशाल हैं।
हाथी जैसे कानों वाले भगवान को नमस्कार।
 
विज्ञापन

6 of 13
ॐ गणेशाय नमः - फोटो : amarujala

ॐ लंबोदराय नम:
अर्थ: जिनका पेट बड़ा और गोल है।
बड़े पेट वाले गणपति जी को नमस्कार।

विज्ञापन

7 of 13
ॐ गणेशाय नमः - फोटो : amarujala

ॐ विकटाय नम:
अर्थ: जो विकराल रूप वाले हैं या कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले हैं।
विकट (बलशाली) स्वरूप वाले प्रभु को प्रणाम।

8 of 13
ॐ गणेशाय नमः - फोटो : amarujala
ॐ विघ्ननाशाय नम:
अर्थ: जो सारे विघ्नों (बाधाओं) का नाश करते हैं।
सभी विघ्नों को हरने वाले भगवान को नमस्कार।

9 of 13
ॐ गणेशाय नमः - फोटो : amarujala

ॐ विनायकाय नम:
अर्थ: जो श्रेष्ठ नेता हैं, जो सबका मार्गदर्शन करते हैं।
मार्गदर्शक रूप में पूज्य विनायक को नमस्कार।

10 of 13
ॐ गणेशाय नमः - फोटो : amarujala

ॐ धूम्रकेतवे नम:
अर्थ: जिनका झंडा (केतु) धुएं के समान है या जिनका प्रभाव दूर तक फैलता है।
धूम्र केतु स्वरूप वाले गणेश जी को नमस्कार।

11 of 13
ॐ गणेशाय नमः - फोटो : amarujala
ॐ गणाध्यक्षाय नम:
अर्थ: जो गणों के (देवताओं या सेवकों के) अध्यक्ष हैं।
 गणों के स्वामी गणेश जी को नमस्कार।

12 of 13
ॐ गणेशाय नमः - फोटो : amarujala
ॐ भालचंद्राय नम:
अर्थ: जिनके मस्तक पर चंद्रमा सुशोभित है।
 माथे पर चंद्रमा धारण करने वाले प्रभु को प्रणाम।
विज्ञापन

13 of 13
ॐ गणेशाय नमः - फोटो : amarujala
ॐ गजाननाय नम:
अर्थ: जिनका मुख हाथी जैसा है।
 हाथी के मुख वाले भगवान को नमस्कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें