गणपति विसर्जन
- फोटो : Adobe
विसर्जन से पहले कौन-सी पूजा करें?
बप्पा की विदाई से पहले उनकी नियमित पूजा करें। उन्हें मोदक, फल या अपनी परंपरा के अनुसार भोग लगाएं और आरती करें। इसके बाद उत्तर पूजा की जाती है, जिसमें पूजा के दौरान हुई किसी भी भूल के लिए भगवान गणेश से क्षमा मांगी जाती है। कई परिवारों में प्रतिमा को विसर्जन के लिए उठाने से पहले उसे उसके स्थान से थोड़ा आगे खिसकाने की परंपरा भी होती है।इस तरह 14 सितंबर को गणपति स्थापना और 16 सितंबर को विसर्जन में कोई विरोधाभास नहीं है। क्योंकि स्थापना वाले दिन को ही पहला दिन माना जाता है, इसलिए 16 सितंबर गणेशोत्सव का तीसरा दिन होता है। हालांकि गणपति को कितने दिनों तक विराजमान रखना है और विसर्जन किस विधि से करना है, यह परिवार और क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।