फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024: भाद्रपद माहीने में ही क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी? जानिए इसकी खास वजह

Thu, 05 Sep 2024 01:42 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : Amar Ujala
Why Is Ganesh Chaturthi Celebrated In Hindi: गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस खास पर्व को देशभर के लोग धूम-धाम से मनाते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 06 सितंबर, 2024 को दोपहर 03:01 बजे से होगी और इसका समापन 07 सितंबर को शाम 05:37 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व शनिवार यानी 7 सितंबर को मनाया जाएगा।

इस दिन गणपति बाप्पा के मंदिरों को भव्य रूप में सजाया जाता है और गणेश उत्सव की शुरुआत की जाती है। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाद्रपद माह में आखिर गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है? अगर नहीं पता, तो आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
क्या है वजह?
पौराणिक कथा के अनुसार, भाद्रपद माहीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का अवतरण हुआ था। यही वजह है कि हर साल इस तिथि पर गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक यानी अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन पवित्र नदी या घर में पानी के एक टब में गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय
मान्यता है कि भगवान गणेश जी को दूर्वा बहुत प्रिय है। इसलिए गणेश जी को दुर्वा जरूर अर्पित करें और सच्चे मन से 'श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि' मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इस उपाय से गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं और सारे विघ्नों को दूर कर देते हैं।

4 of 5
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
गणेश चतुर्थी का दिन अपनी मनचाही इच्छा पूरी करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद गुड़ की छोटी-छोटी 21 गोलियां बनाएं और पूजा के समय इसे भगवान गणेश को अर्पित करें। ऐसा करने से सभी मनचाही इच्छा पूरी हो जाती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और अपार सुख की प्राप्ति होती है। 


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें