फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की पूजा में जरूर शामिल करें ये पांच चीजें, बप्पा होंगे प्रसन्न

Sat, 07 Sep 2024 06:25 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganesh Chaturthi Puja Samagri 2024: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी है।
विज्ञापन
1 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : अमर उजाला
Ganesh Chaturthi Puja Samagri 2024: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी है। पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 सितंबर को दोपहर में 3:01 से शुरू होगी। इसका समापन 7 सितंबर को शाम 5:37 पर समाप्त होगा। भारत में हर साल गणेश चतुर्थी को एक उत्सव की तरह मनाया जाता है, जो लगभग 10 दिनों तक लगातार चलता है।

इस दौरान महाराष्ट्र व कर्नाटका में गणेश पूजन की अलग रौनक देखने को मिलती है। इस दिन सभी भक्तजन बप्पा को घर लाते हैं, और विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि गणपति जी की आराधना करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती हैं। साथ ही सफलता के योग बनते हैं।

वहीं इस दौरान विघ्नहर्ता को मोदक, फल, खीर और मिठाई अर्पित की जाती हैं, जिससे वह प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि गणेश चतुर्थी पर पूजा को हमेशा संपूर्ण सामग्रियों के साथ करना चाहिए। इससे बप्पा की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए गणपति बप्पा के पूजन की संपूर्ण सामग्रियों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी की पूजा और मूर्ति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रहा है। इस मुहूर्त का समापन उसी दिन दोपहर के 1 बजकर 33 मिनट पर होगा।

Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश को मोदक समेत इन पांच चीजों का लगाएं भोग, बरसेगी कृपा
 
विज्ञापन

3 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
गणेश चतुर्थी 2024 पूजा सामग्री
  • सिंदूर
  • गणेश मूर्ति
  • कलश
  • मोदक
  • केला
  • आरती की किताब

4 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
  • सुपारी
  • मौसमी फल
  • धूप
  • दीप
  • गंगाजल
  • कपूर
विज्ञापन

5 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
  • जनेऊ
  • चंदन
  • फूल
  • अक्षत्
  • पान का पत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : freepik
  • लकड़ी की चौकी
  • केले के पौधे 
  • पीला और लाल रंग का कपड़ा
  • नए वस्त्र

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं कई शुभ योग, इस विधि से करें बप्पा की पूजा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें