फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: आज गणेश चतुर्थी पूजा में राशि के अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित, मिलेगा मनचाहा फल

Wed, 31 Aug 2022 12:36 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
Ganesh Murti Sthapna According to Zodiac: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। आज यानी 31 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी  है। आज का दिन यानी बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है इसी वजह से इस बार गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। गणेश चतुर्थी इस बार रवि योग और ब्रह्म योग में मनाई जा रही है। इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की घरों में स्थापना की जाती है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में रखी सभी गणेशजी की तस्वीरें उत्तर दिशा में होनी चाहिए। श्री गणेश को विघ्नहर्ता कहते हैं। वह अपने भक्तों सभी दुख और कष्टों को हर लेते हैं। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार किस रंग की गणेश प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों भगवान गणेश की लाल रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह है। लाल रंग खुशी, सम्पन्नता का प्रतीक होता है और धन, अपार सम्पदा और समृद्धि को प्रकट करने वाला होता है। मेष राशि के जातकों को गणेश स्थापना के दौरान ॐ यीं ग्रीं यी ष्द्धह्म मंत्र का जाप करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातक को भगवान गणेश की सफेद रंग की एकदंत प्रतिमा लानी चाहिए। सफेद रंग रंग पवित्रता, शुद्धता, शांति और विद्या का प्रतीक होने के साथ मानसिक, बौद्धिक और नैतिक स्वच्छता को भी प्रकट करता है। वृषभ राशि के जातकों को ॐ वक्रतुण्डाय हूं सिद्धम मंत्र का जाप करना चाहिए। 

4 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को हल्के हरे रंग में लंबोदर की मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए। हरा रंग मन मोहने वाला होता है।  सुख, शांति और स्फूर्ति देने वाला हरा रंग उद्योगशीलता को प्रकट करता है। मिथुन राशि के जातकों को गणेश स्थापना के दौरान ॐ गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इसीलिए कर्क राशि के जातकों को सफेद रंग के मूषक वाहन के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।  सफेद रंग पवित्रता, शुद्धता, शांति का प्रतीक होता है। इसीलिए सफेद रंग की गणेश प्रतिमा की स्थापना करने से आपको शुभ फल प्राप्त होगा। कर्क राशि के जातकों को ॐ वक्रतुण्डाय हूं सिद्धम मंत्र का जाप करना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को केसरिया रंग की गणेश प्रतिमा की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। केसरिया रंग नए सवेरे का रंग होता है यानी ये रंग जीवन में नया उजाला लाने वाला होता है। सिंह राशि के जातकों को गणपति स्थापना के समय ॐ सुमंगलाये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं इसीलिए कन्या राशि के जातकों को गहरे हरे रंग की लंबोदर की मूर्ति की स्थापना करना शुभ होगा। हर रंग बुद्धि और बल का भी प्रतीक है। कन्या राशि के जातकों को ॐ चिंतामण्ये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

8 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को हल्के नीले रंग की एकदंत प्रतिमा लाना फलदायी रहेगा। नीला रंग बल, पौरुष और वीर भाव का प्रतीक होता है। तुला राशि के जातक गणेश स्थापना के दौरान ॐ वक्रतुण्डाय नम: मंत्र का जाप करें। 

9 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक गहरे लाल रंग की गणेश प्रतिमा अपने घर में लाकर स्थापित करें। लाल रंग प्रेम का प्रतीक है, इसलिए लाल रंग आपके जीवन में प्रेम और खुशियां लेकर आएगा। वृश्चिक राशि के जातकों को गणपती स्थापना के दौरान ॐ नमो भगवते गजाननायद्य मंत्र का जाप करना चाहिए। 

10 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि  के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं जो पीले रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसीलिए धनु राशि के जातकों को पीले रंग की भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घर में स्थापित करना चाहिए। धनु राशि के जातकों को ॐ गं गणपतेद्य मंत्र का जाप करना चाहिए। 

11 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों को गणेश जी के हल्के नीले रंग की प्रतिमा लाना शुभकारी होगा। यदि कुंभ राशि की कुंडली में शनि दोष है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है। इस राशि के जातकों को ॐ गं नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। 

12 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को गणपति बप्पा की गहरे नीले रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। नीला रंग बल, पौरुष का प्रतीक है। कुंभ राशि के जातकों को ॐ गं रोग मुक्तये फट् मंत्र का जाप करने से लाभ होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि अनुसार करें गणेश प्रतिमा स्थापित - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि के स्वामीग्रह बृहस्पति हैं। इसीलिए मीन राशि के जातकों पीले रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। मीन राशि के जातकों को ॐ अंतरिक्षाय स्वाहा मंत्र का जाप करना शुभदायक होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें