Blessings of Lord Shiva: शिव भक्तों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास और महत्वपूर्ण है। इस माह आपको महादेव की कृपा पाने के लिए दो बड़े अवसर प्राप्त हो रहे हैं। बता दें 26 फरवरी 2025 को जहां महाशिवरात्रि मनाई जाएगी, वहीं उससे एक दिन पहले यानी 25 फरवरी 2025 को फाल्गुन मास का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ऐसे में भक्तों को महादेव को प्रसन्न और उनका आशीर्वाद पाने के लिए दो तिथियां प्राप्त हो रही है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक के सभी कष्टों का निवारण होता है और करियर, व्यापार व शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हैं, जबकि महाशिवरात्रि शिव-पार्वती के मिलन का दिन है, इसलिए इस तिथि की उपासना से साधक के प्रेम जीवन में मधुरता और रिश्तों में मजबूती आती है। इस दौरान भोलेनाथ और देवी पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए आप कुछ चीजों का दान अवश्य करें, इसे बहुत शुभ माना जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं....