फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: दुर्लभ संयोग में महाशिवरात्रि, इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Wed, 19 Feb 2025 01:24 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahashivratri 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फागुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा को समर्पित है।
विज्ञापन
1 of 4
पंचांग के अनुसार इस बार 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है और इस तिथि पर काफी दुर्लभ योग बन रहा है। - फोटो : freepik
Mahashivratri 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फागुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन शिव-पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में हर साल महाशिवरात्रि मनाई जाती है। कहते हैं कि इस दिन शिव-परिवार की उपासना करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है, और उसके भाग्य में भी वृद्धि होती हैं। इस दौरान कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए, पूरे दिन निर्जला व्रत भी रखती हैं।

पंचांग के अनुसार इस बार 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है और इस तिथि पर काफी दुर्लभ योग बन रहा है। बता दें इस दिन शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं मीन राशि में शुक्र की राहु के साथ भी युति हो रही है। इतना ही नहीं कुंभ राशि में सूर्य-शनि की भी युति होगी। ऐसा माना जा रहा है कि कुंभ राशि में बुध भी विराजमान है, जिससे तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग के साथ-साथ सूर्य-बुध से बुधादित्य योग भी बनेगा। ज्योतिषियों की मानें को इस संयोग से कुछ राशि वालों को व्यापार, नौकरी व निवेश में बड़ा धन लाभ हो सकता है और उनके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम जानते हैं....
विज्ञापन

2 of 4
कार्यों में सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ योग से मेष राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। भोलेनाथ की कृपा से आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे जीवन में कई तरह के बदलाव महसूस करेंगे। कार्यों में सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
महादेव की कृपा से विवाह में आ रही बाधाएं भी खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग से आपके करियर में सफलता के योग बनेंगे। आपको जीवन के हर क्षेत्र में माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक शांति महसूस करेंगे। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। शिव जी की कृपा से इस राशि के जातक हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, को उससे राहत मिल सकती है। इस दौरान किसी नए कार्यों की शुरुआत आपके लिए लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता हुआ नजर आ रहा है। महादेव की कृपा से विवाह में आ रही बाधाएं भी खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
लाभ के अवसरों में भी वृद्धि के योग हैं। मीडिया, संगित व मार्केटिंग के लोगों के वेतन में बढ़ोतरी होगी। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। वहीं नौकरी में आपकी मेहनत और परिश्रम का फल मिलेगा। समाज, घर परिवार व दोस्तों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। यदि आप किसी रोजगार की तलाश कर रहे थो तो खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में  प्रमोशन के लिए आपका चयन हो सकता है। वहीं जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लाभ के अवसरों में भी वृद्धि के योग हैं। मीडिया, संगित व मार्केटिंग के लोगों के वेतन में बढ़ोतरी होगी।

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करें इन चार मंत्रों का जाप, महादेव होंगे प्रसन्न

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें