Ekadashi Kab Hai: ज्येष्ठ माह जो कि अधिक मास है वह जारी है। हिंदू धर्म में अधिक मास का विशेष महत्व होता है। अधिक मास में पड़ने वाली एकादशी को कमला एकादशी के नाम से जाना जाता है, जिसका विशेष महत्व होता है। दरअसल अधिकमास की एकादशी करीब तीन साल में एक बार आती है, जिससे इस एकादशी का महत्व कई अधिक गुना बढ़ जाता है। अधिक मास की एकादशी को पुरुषोत्तम एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।