फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2020: दशहरा के दिन जरूर करें ये पांच उपाय, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Sun, 25 Oct 2020 07:40 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दशहरा पूजा 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
दशहरा का पावन पर्व 25 अक्तूबर रविवार के दिन मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल ये त्योहार आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दशहरा के दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर लंका में विजय प्राप्त की थी। इसके साथ ही मां दुर्गा ने दशहरा के दिन महिषासुर का संहार करके देवताओं को उसके आतंक से मुक्त किया था। इसलिए इस त्योहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन ये पांच उपाय जरूर करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
रावण दहन 2020 - फोटो : पीटीआई
रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए
विजयादशमी के दिन घर के ईशान कोण में चंदन, कुमकुम और पुष्प से अष्टदल कमल की आकृति बनाएं और देवी जया व वजिया की पूजा करें। इसके बाद शमी वृक्ष की पूजाकर वृक्ष के पास की थोड़ी मिट्टी लेकर अपने घर में रखें। इस उपाय से आपके रूके काम बन जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
रावण दहन 2020 - फोटो : अमर उजाला
कानूनी मामलों में होंगे विजयी
अगर आप कानूनी दांव पेंच से परेशान हैं या मुकदमों में फंसे हैं तो दशहरे के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें और शाम को उसके नीचे दीपक जलाएं। यह उपाय आपको सभी प्रकार के कानूनी केसों में जीत दिलाएगा।

4 of 6
आईडीपीएल रामलीला मैदान में तैयार होता रावण का पुतला - फोटो : अमर उजाला
संकटों से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
भगवान हनुमान संकटमोचन भी कहा जाता है। यदि आपके सामने किसी प्रकार का संकट है तो दशहरे के दिन सुबह गुड़ चने और शाम को लड्डुओं का भोग लगाकर प्रार्थना करें इससे हनुमान जी आपकी रक्षा करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
दशहरा 2020 - फोटो : गूगल
हर क्षेत्र में कामयाबी दिलाएगा आपको ये उपाय
किसी भी क्षेत्र में विजय पाने के लिए दशहरे के दिन मां शक्ति का पूजन करें और उन्हें 10 फल चढ़ाकर गरीबों में बांटें। देवी मां को फल चढ़ाते वक्त 'ॐ विजयायै नम:' मंत्र का जाप करें। यह उपाय आप दशहरे के दिन दोपहर को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजयादशमी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
अकाल मृत्यु से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
किसी को अपने बुरे कार्यों के लिए यदि यमलोक का भय सता रहा हो तो दशहरे के दिन मां काली का ध्यान करते हुए उनसे क्षमा मांगें और काला तिल चढ़ाएं। मान्यता के अनुसार, यह उपाय आपको अकाल मृत्यु से बचाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें