फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2020: दशहरे के दिन इन संकेतों को माना गया है शुभ, दिखाई देने पर शुरू होते हैं अच्छे दिन

Sat, 24 Oct 2020 01:10 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
dussehra 2020
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर अच्छाई की बुराई पर जीत के प्रतीक रूप में दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। इस बार दशहरा रविवार, 25 अक्तूबर को है। मान्यता है कि तिथि पर भगवान राम ने रावण को युद्ध में हराकर उसका वध किया था। दशहरे के त्योहार को विजयदशमी के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि में माता दुर्गा ने महिषासुर नाम के दैत्य का वध किया था जिसके प्रतीक में विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन शमी के पौधे और शस्त्रों की पूजा होती है। मान्यता है कि दशहरे के दिन अगर कुछ खास तरह की चीजें दिखाई दे जाएं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में अगर आपको दशहरे पर इन चीजों को देखने का मौका मिल जाए तो समझना चाहिए कि आपके के लिए अब शुभ समय आरंभ होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 4
Happy Dussehra 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
हिंदू धर्म में विजयादशमी को स्वयं सिद्ध मुहूर्त के नाम से जाना जाता है। इस मुहूर्त में हर तरह के कार्यो का शुभारंभ करना शुभ माना गया है। दशमी तिथि को यात्रा तिथि भी कहते हैं। ऐसे में अगर  किसी यात्रा के दौरान आपको रास्ते में सबसे पहले मंदिर के दर्शन हो जाए तो यह शुभ संकेत माना गया है।

Dussehra 2020: राहु के कारण पतन की राह पर दौड़ा रावण, जानिए विजयादशमी शुभ मुहुर्त और महत्व
विज्ञापन

3 of 4
Happy Dussehra 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
शास्त्रों में नीलकंठ को बहुत ही शुभ और फलदायक पक्षी माना गया है। नीलकंठ को भगवान शिव का रूप माना गया है। इसके अलावा मान्यता है कि भगवान राम ने नीलकंठ के दर्शन करने के बाद ही रावण को युद्ध में परास्त किया था।  ऐसे में अगर नीलकंठ के दर्शन दशहरे के दिन हो जाए तो यह बहुत ही शुभ रहता है। यह किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने का संकेत है।

Navratri 2020 Durga Ashtami: महाष्टमी आज, करें कन्या पूजन और जानिए मां महागौरी पूजन विधि और मंत्र
 
विज्ञापन

4 of 4
Happy Dussehra 2020 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
मान्यता है कि अगर आपको दशहरे वाले दिन कहीं जाते या आते समय तलाब या नदी के तट पर तैरती हुई मछलियों के दर्शन हो जाएं तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इससे आपके भाग्य में बढ़ोतरी और परेशानियों में कमी आने का संकेत मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें