दीपावली पर घरों को दीयों और रोशनी से सजाया जाता है। दिवाली पर प्रदोष काल में शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है। इसके अलावा दिवाली पर दान करने भी खास महत्व होता है। दान करने से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन
1 of 13
दिवाली पर किन-किन चीजों का करें दान
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2024: दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव पर्व की शुरुआत होती है जो भाई दूज पर खत्म होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार पूरे देशभर में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई जाती है। इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। दिवाली की तैयारियां बहुत पहले से शुरू हो जाती है। दिवाली पर लोग अपने घरों को दीपक, रंग-बिरंगी लाइट, फूलों और रंगोली से सजाते हैं। दिवाली पर स्थिर लग्न और प्रदोषकाल में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर आती हैं और उन घरों में अपना निवास स्थान बनती है जहां पर अच्छी तरह से साफ-सफाई और सजावटें होती हैं। दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय आदि किए जाते हैं। इसके अलावा इस दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ दान करने का भी खास महत्व होता है। दिवाली पर दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और धन का वास होता है। दिवाली पर राशि अनुसार दान करने पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं दिवाली की पर क्या-क्या दान करने से मां लक्ष्मी सालभर रहेंगी प्रसन्न।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह होते हैं। ऐसे में दिवाली पर अपने घर के पास स्थित किसी मंदिर में झाड़ू का दान करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक होती हैं। मेष राशि के जातक अगर दिवाली पर झाड़ू का दान करेंगे तो सालभर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती रहेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं जो सौंदर्य, भोग-विलास, लग्जरी सुख और धन के दाता है। दिवाली पर वृषभ राशि के जातक गरीबों को खाना खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करेंगी।
मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं और भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं और गरीबों को कपड़ों का दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के स्वामी चंद्रमा होते हैं। ऐसे में दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोगों को सफेद मिठाई का दान करें। इससे जीवन में धन की कमी दूर होगी और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं। ऐसे में दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को अनाज और पीली मिठाई का दान करें। इस दान से मां लक्ष्मी समेत अन्य दूसरे देवी-देवताओं की विशेष कृपा मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर कौड़ी का दान करें। इससे घर में खुशियां और समृद्धि आएगी।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को कुछ पैसों का दान करें और मंदिर जाकर मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें। इस उपाय से जीवन सुखी और धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गुड़ या गुड़ से बनी कोई मिठाई का दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके जीवन में चल रही पैसों की तंगी से छुटकारा दिला देंगी।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातक दिवाली पर पीले रंग की मिठाई और चावल का दान करें। इससे मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होंगी और ग्रहों का दोष कम होगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। शनि देव न्याय, कर्म और गरीबों के देवता हैं। ऐसे में दिवाली पर मंदिर में जाकर गरीबों और बुढ़ों की मदद करें और उन्हे भोजन कराएं।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनिदेव होते हैं। ऐसे में दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को कंबल का दान करें।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति होते हैं। ऐसे में दिवाली पर गरीबों को कपड़े और मिठाई का दान करें। इस से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।