फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: दिवाली के दिन किए गए झाड़ू के ये उपाय आपको बना सकते हैं मालामाल, मां लक्ष्मी की भी मिलेगी कृपा

Mon, 10 Oct 2022 07:12 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली पर करें झाड़ू के ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Diwali 2022 Upay: इस साल 24 अक्टूबर को दीपावली है। दीपोत्सव का ये पर्व पूरे पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है और भाई दूज के दिन इसका समापन होता है। दिवाली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस दिन शुभ मुहूर्त में धन की देवी मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि यदि दिवाली के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि और धन-दौलत का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में दिवाली पर पूजा के अलावा कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है। इनमें झाड़ू का उपाय बहुत लाभकारी माना गया है। झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में झाड़ू से जुड़े इन उपायों को करके आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 

Vivah Muhurat 2022-23: नवंबर से शुरू हो रहा शादियों का सीजन, खूब बजेंगी शहनाइयां, यहां देखें मुहूर्त की लिस्ट
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली पर करें झाड़ू के ये उपाय - फोटो : iStock
दिवाली के दिन अपनी पुरानी झाड़ू को घर से बाहर निकाल दें और नई झाड़ू खरीद कर लाएं। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन झाड़ू का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है।  
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली पर करें झाड़ू के ये उपाय - फोटो : iStock
यदि आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो दूर करने के लिए दिवाली के दिन तीन झाड़ू खरीदकर लाएं और इसे किसी मंदिर में चुपचाप रखकर आएं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन से संबंधी दिक्कत दूर होती है। 

4 of 5
दिवाली पर करें झाड़ू के ये उपाय - फोटो : pixabay
कहा जाता है कि दीवाली के दिन पूरे घर की सफाई नई झाड़ू से ही करना चाहिए। इस सफाई के बाद इस झाड़ू का कहीं छिपाकर रख दें, जहां लोगों की नजर न जाए। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली पर करें झाड़ू के ये उपाय - फोटो : iStock
इन बातों का रखें खास ध्यान 
  • झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है, इसलिए इसे कभी भी जोर से पटकना या फेंकना नहीं चाहिए। 
  • झाड़ू का अनादर भी नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि झाड़ू का अनादर करना मतलब मां लक्ष्मी अनादर करना होता है।
  • इस्तेमाल के बाद झाड़ू को कभी भी खड़ा ना रखें। 
  • इसे हमेशा जमीन में लिटा कर रखना चाहिए। 
  • झाड़ू को दरवाजे के पीछे छिपाकर रखना ज्यादा सही माना जाता है। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें