जहां मां लक्ष्मी धन-वैभव प्रदान करती हैं तो वहीं कुबेर देव उस धन को स्थायित्व प्रदान करते हैं तो वहीं गणेश जी की कृपा से लक्ष्मी यानी धन को संभालने की बुद्धि प्राप्त होती है। इसी के साथ जहां गणेश जी होते हैं वहां शुभ-लाभ और रिद्ध-सिद्धि भी विराजती हैं। यही कारण है कि दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी, धन कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर व बुद्धि के देवता भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। लोग पूरे विधि-विधान के साथ दिवाली पूजन करते हैं ताकि उनके घर में हमेशा रूपये-पैसे बने रहें और किसी भी प्रकार से धन का अभाव न हो। आज दिवाली का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। यह रात्रि किसी भी मंत्र जाप आदि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाती है। मान्यता है कि यदि दिवाली की रात्रि कोई अनुष्ठान या जाप किया जाए तो वह अवश्य ही सिद्ध होता है। यदि आप भी मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो दिवाली पर लक्ष्मी पूजन करते समय इन मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि दिवाली पर किन मंत्रों के जाप से घर में आती है सुख-समृद्धि।
दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त-
दिवाली 2021 की तिथि
अमावस्या तिथि आरंभ : 04 नवंबर प्रातः 06:03 मिनट से
अमावस्या तिथि समाप्त: 05 नवम्बर प्रातः 02:44 मिनट तक
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त
सायं 06:09 मिनट से रात 08:20 मिनट तक
पूजन अवधि : 01 घंटे 55 मिनट