फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 6 गलतियां, लक्ष्मीजी हो सकती हैं नाराज

Wed, 31 Oct 2018 02:20 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
diwali 2018
7 नवंबर 2018 को पूरे देश में दिवाली की पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुख-समृद्धि और वैभव पाने के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शास्त्रों में दिवाली के दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है। इसलिए दिवाली के दिन ऐसे कार्यों को नहीं करना चाहिए वरना पूरे साल गरीबी और परेशानियां आपका पीछा नहीं छोड़ेंगी। आइए जानते हैं दीपावली के दिन कौन-कौन से काम नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
diwali 2018
दिवाली के दिन कभी भी शाम के समय सोना नहीं चाहिए। इससे दरिद्रता आती है क्योंकि शाम के समय देवी लक्ष्मी घर आती हैं और घर के किसी भी सदस्य के बिस्तर पर सोने की स्थिति में देखने पर वापस लौट जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
diwali 2018
दीपावली के शुभ दिन पर आप अपने घर के बड़े लोगों का सम्मान करें। भूलकर भी उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा दिवाली पर नहीं मिलती।

4 of 7
diwali 2018
अक्सर लोग दिवाली के दिन शराब और नशा आदि का सेवन करते हैं। इस दिन भूलकर भी ऐसा ना करें। इससे पूरे घर में गरीबी और दरिद्रता आती है।
विज्ञापन

5 of 7
diwali 2018
दीपावली के दिन भूलकर भी घर पर किसी सदस्य से लड़ाई-झगड़ा आदि नहीं करना चाहिए। जिस घर पर ऐसा होता है वहां पर माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
विज्ञापन

6 of 7
diwali 2018
लक्ष्मी जी उसी घर पर सबसे पहले आती हैं जहां साफ सफाई रहती है। दीपावली पर आप घर की दीवारों से लेकर फर्श तक साफ रखें और घर के बाहर रंगोली जरूर बनाएं। साथ ही साथ फूल की मालाओं से भी घर को सजाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिवाली पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए इस खास मौके पर किसी पर गुस्सा करके हानि नहीं पहुंचानी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें