धनतेरस के दिन दीपदान करने की परंपरा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
- फोटो : पीटीआई
धनतेरस के दिन कैसे जलाएं दीया
धनतेरस के दिन दीपदान करने की परंपरा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह माना जाता है कि इस दिन घर के अंदर और बाहर दीया जलाने से पूरे साल सुख-समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर कुल 13 दीयों का विशेष महत्व है जिन्हें जलाना चाहिए।
- यम देवता के लिए एक दीया दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए।
- माता लक्ष्मी के लिए भी एक दीया जलाना आवश्यक है।
- मुख्य द्वार के दोनों तरफ दो दीये जलाएं।
- तुलसी के लिए एक दीया,
- छत पर एक दीया,
- बाकी के दीये पवित्र स्थान जैसे पीपल के नीचे या मंदिर में जलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।