Rashi ke anusar Dhanteras shopping: धनतेरस आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। कोई सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की तैयारी करता है, तो किसी की पसंद नए बर्तन और घरेलू सामान होते हैं। वहीं, घर के बड़े-बुजुर्ग इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के लिए खरीदारी की शुभ वस्तु अलग हो सकती है?
दरअसल, सभी 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग-अलग हैं और ज्योतिष में इन ग्रहों का संबंध विशेष धातुओं और वस्तुओं से माना गया है। ऐसे में धनतेरस पर राशि के अनुकूल चीजें खरीदना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस साल 6 नवंबर 2026 को धनतेरस मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए सोना, चांदी, बर्तन या झाड़ू में से क्या खरीदना बेहतर रहेगा।