Dhanteras 2025 Shubh Muhurat to Buy Gold and Silver: खुशियों से भरा पर्व धनतेरस 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह नई शुरुआत और भौतिक सुख का प्रतीक है, जिसपर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है। इसके प्रभाव से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक की सभी इच्छाएं पूरी करती हैं।
शास्त्रों के मुताबिक धनतेरस देवी लक्ष्मी, कुबेर महाराज और भगवान धन्वंतरि की उपासना से जुड़ा है। इस तिथि पर उनके नामों का स्मरण करने से धन-दौलत व घर-संपत्ति में तेरह गुना वृद्धि होती हैं। हालांकि, इस तिथि पर झाड़ू, सोना, वाहन, बर्तन आदि चीजों की खरीदारी करने से जीवन में नए बदलाव आते हैं और व्यक्ति को यश-वैभव मिलता है। परंतु चीजों को खरीदने से पहले इस दिन के मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह बेहद शुभ होता है। ऐसे में आइए धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त जानते हैं।