Dhanteras 2025: धनतेरस 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा, जिसे धनत्रयोदशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस तिथि पर उनकी पूजा करना बेहद शुभ होता है। इससे साधक के धन-धान्य में वृद्धि, घर में बरकत और उसे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा धनतेरस पर माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की उपासना करने का भी विधान है। इसके प्रभाव से जातकों के भौतिक सुख में बढ़ोतरी होती है। इस दिन पूजा में कुछ खास मंत्रों का जाप करना कल्याणकारी होता है। हालांकि, मंत्रों का स्मरण अपनी राशि के अनुसार करने से पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। ऐसे में आइए मंत्रों के बारे में जानते हैं।