धनतेरस 2025
- फोटो : amar ujala
धनतेरस पर क्या न खरीदें
कांच के सामान: कांच की वस्तुएं बेहद नाजुक होती हैं और इनके टूटने का डर हमेशा बना रहता है। शास्त्रों में इन्हें अशुभ माना गया है क्योंकि टूटना नकारात्मकता और दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है।
एल्यूमिनियम और लोहे के बर्तन: एल्यूमिनियम और लोहे को अशुद्ध धातु माना गया है, खासकर धार्मिक दृष्टिकोण से। ये बर्तन धनतेरस जैसे पवित्र दिन की ऊर्जा के अनुकूल नहीं माने जाते।
काले रंग की वस्तुएं: काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसलिए इस दिन काले कपड़े, जूते या अन्य काली वस्तुओं की खरीद से परहेज करना चाहिए।
तेज या नुकीली चीजें: चाकू, कैंची, तलवार जैसे तेज या काटने वाले उपकरण भी इस दिन नहीं खरीदे जाते। इन्हें क्लेश और रिश्तों में कटुता का प्रतीक माना गया है।