फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली की रात कर लें नारियल का ये एक उपाय, सालभर होगी धन वर्षा

Sat, 18 Oct 2025 02:41 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chhoti Diwali 2025 Upay: मान्यता के अुनसार यदि छोटी दिवारी पर नारियल से संबंधित विशेष विधि अपनाई जाए, तो घर में धन, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है।
विज्ञापन
1 of 5
छोटी दीपावली 2025 धन लाभ उपाय - फोटो : Amar Ujala
Chhoti Diwali Par Karen Nariyal Ka Upay: आज धनतेरस के साथ ही पूरे देश में दीपावली पर्व की शुरुआत हो गई है। यह पांच दिनों तक चलने वाला उत्सव मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना का प्रतीक है। इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं ताकि पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहे।
Diwali 2025 Upay: दीपावली पर दीए के नीचे रखें ये खास वस्तु, साल भर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपावली की रात किए गए उपाय अत्यंत प्रभावशाली माने जाते हैं। इस शुभ रात्रि में किए गए प्रत्येक सकारात्मक कर्म और उपाय का असर पूरे वर्ष तक बना रहता है। विशेष रूप से नारियल से जुड़े कुछ उपाय ऐसे हैं जो मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय हैं। कहा जाता है कि यदि दीपावली या उसकी पूर्व संध्या यानी छोटी दिवारी पर नारियल से संबंधित विशेष विधि अपनाई जाए, तो घर में धन, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है।
विज्ञापन

2 of 5
नारियल का उपाय - फोटो : Adobe Stock
नारियल का उपाय
ज्योतिष मान्यता के अनुसार दीपावली से एक दिन पहले यानी छोटी दिवाली की रात में एक अखंड नारियल को घर लेकर आना शुभ माना गया है। फिर दीपावली की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उस नारियल को किसी पास के तालाब या नदी में स्नान करवाएं। यह कार्य गुप्त रूप से करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और घर में धन, सौभाग्य और सुख-समृद्धि का स्थायी वास होता है।
Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर किस भगवान की होती है पूजा, जानें दीप दान का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

3 of 5
आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने का उपाय - फोटो : adobe stock
आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने का उपाय
दीपावली की संध्या के समय उस पवित्र नारियल को एक स्वच्छ लाल या पीले कपड़े में बांधकर पूजन करें। पूजन के बाद नारियल को तिजोरी या धन रखने के स्थान पर स्थापित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। यह उपाय आर्थिक स्थिरता और व्यवसाय में प्रगति के लिए भी अत्यंत लाभदायक माना गया है।
Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी पर करें ये पांच उपाय, जीवन के सभी संकट होते हैं दूर

4 of 5
दीपावली पूजा में करें नारियल की विशेष आराधना - फोटो : adobe stock
दीपावली पूजा में करें नारियल की विशेष आराधना
दीपावली की रात जब आप भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करें, तब वही विशेष नारियल अपने पूजा स्थल पर रखें। पूजा के दौरान उस पर कुमकुम से तिलक करें, फूल चढ़ाएं और माता लक्ष्मी से मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करें। पूजा के बाद नारियल को पूजा स्थल पर 24 घंटे तक रखें और अगले दिन उसे तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें।
Diwali 2025: 21 नहीं 20 अक्तूबर को है दिवाली, पंडित जी से जानें अमावस्या तिथि और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपावली पूजा में करें नारियल की विशेष आराधना - फोटो : adobe stock
मान्यता है कि इस उपाय को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने पर पूरे वर्ष धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती, और घर में मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है।
 

Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी कल, जब भगवान कृष्ण ने मिटाया भय और दिया स्वयं की देखभाल का संदेश



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें