फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2023 Wishes: धनतेरस के पावन पर्व पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Fri, 10 Nov 2023 05:02 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Dhanteras ki hardik shubhkamnaein - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2023 Wishes Quotes Messages Greetings: धनतेरस दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। हिंदू परिवार दिवाली से दो दिन पहले शुक्रवार ,10 नवंबर, 2023 को धनतेरस मनाएंगे। धनतेरस अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है क्योंकि इसमें धन, समृद्धि और दीर्घायु की प्रार्थना की जाती है। धनतेरस के पर्व को धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन भगवान कुबेर, धनवंतरि देव और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन समु्द्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी प्रकट हुए थे। इस वजह से धनतेरस को भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। साल 2023 में धनतेरस 10 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन शुक्रवार और धनतेरस का संयोग पड़ रहा है। इस खास मौके पर अपनों को भेजे ये शुभकामना संदेश और दें इस पर्व की बधाई।
विज्ञापन

2 of 7
Dhanteras ki hardik shubhkamnaein - फोटो : अमर उजाला
खुशियां बरसे और घर में आए खुशहाली 
इस धनतेरस  रौशन हो परिवार, रहे हरियाली 
सफलता कदम चूमे, घर परिवार रहे समृद्धिशाली  
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

विज्ञापन

3 of 7
Dhanteras ki hardik shubhkamnaein - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे आप पर कृपा अपार
दिन रात बढ़े आपका कारोबार
मिले आपको सबका भरपूर प्यार
धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 7
Dhanteras ki hardik shubhkamnaein - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस का है शुभ दिन आया  
सबके लिए है खुशियां लाया
लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से
रहेगी आपके परिवार पर सुखों की छाया
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 7
Dhanteras ki hardik shubhkamnaein - फोटो : अमर उजाला
धन धान्य से भरा रहे ये धनतेरस
भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
आओ मिलकर करें पूजन उनका
जो हैं सबके जीवन के उद्धारक
धनतेरस की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 7
Dhanteras ki hardik shubhkamnaein - फोटो : अमर उजाला
दिल में हों खुशियां, घर में सुख का वास हो
हीरे मोती सा आपका घर-परिवार हो 
थी जिसकी तमन्ना वो वो खुशी आपके पास हो
कुछ ऐसा धनतेरस आपका धनतेरस का त्योहार हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Dhanteras ki hardik shubhkamnaein - फोटो : अमर उजाला
धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो,
आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो,
माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें