फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन जरूर करें ये उपाय, परेशानी से मिलेगा तुरंत छुटकारा

Fri, 10 Nov 2023 05:46 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dhanteras 2023 Upay: इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है। इस दिन से दिवाली की शुरुआत मानी जाती है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
1 of 6
Dhanteras 2023 - फोटो : Amarujala
Dhanteras 2023 Upay: इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है। इस दिन से दिवाली की शुरुआत मानी जाती है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहते हैं कि, समुद्र मंथन के समय धन्वंतरि भगवान अमृत कलश से प्रकट हुए थे। इसलिए धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बर्तन खरीदना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा सोना, चांदी व झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है 'धन' और 'तेरस' जिसका अर्थ होता है धन का तेरह गुना। इसलिए इस दिन आप जो भी सामान खरीदेंगे उसके तेरह गुना वृद्धि होने की संभावना होती हैं।

धनतेरस को लेकर कई मान्यताएं व उपाय हैं, जो इस त्योहार को खास बनाती हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इसके अलावा माता लक्ष्मी और कुबेर देव की भी पूजा अर्चना की जाती है। कहते हैं इस दिन विधिनुसार पूजा करने से व्यक्ति के सारे कष्टों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप कुछ उपाय की सहायता से अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि धनतेरस पर कौन से उपाय करने चाहिए जिसे करने के बाद परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
Dhanteras 2023 - फोटो : अमर उजाला
पशुओं की पूजा
हिंदू धर्म में पशुओं की पूजा करना शुभ माना जाता है। आज भी कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को सजाकर उनकी पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि, धनतेरस पर पशुओं की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Dhanteras 2023: - फोटो : istock
दान करें
दान करना पुण्य कर्म है। माना जाता है कि, दान करने से पिछले जन्म के पाप धुल जाते है। धनतेरस के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन यदि आप सूर्यास्त से पहले दान करते हैं तो आपको धन की कमी नहीं होगी। हालांकि, आपको सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि का दान नहीं करना है।  

4 of 6
धन्वंतरि मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
इनकी करें पूजा 
धनतेरस के शुभ दिन पर आपको भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। कहते हैं कि, इस दिन इन सभी भगवान की पूजा एक साथ करने से सद्बुद्धि प्राप्त होती है।
विज्ञापन

5 of 6
Dhanteras 2023 - फोटो : istock
धनिए के बीज
धनतेरस के दिन धनिए के बीज खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की हानि नहीं होती है। साथ ही आपके घर में भी बरकत होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि धनिए के बीज घर में सुख समृद्धि लाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dhanteras 2023 - फोटो : pexels
13 दीपक जलाएं
धनतेरस के दिन घर और बाहर 13 दीपक जलाने से बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आप स्नान करने के बाद साफ हाथों से ही घी तेल और बत्ती को छुएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें