फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2022: धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ, किन चीजों से घर में आती है कंगाली? जानिए यहां

Sun, 16 Oct 2022 06:01 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ, किन चीजों से घर में आती है कंगाली - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2022 Shopping: इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर 2022 को है। वैसे तो धनतेरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले मनाई जाती है, लेकिन इस बार धनतेरस के अगले दिन ही दिवाली मनाई जाएगी। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। इस दिन सोना-चांदी या बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस पर देवताओं के वैद्य माने जाने वाले भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लोग इस कामना के साथ नया सामान घर में लाते हैं कि उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। हालांकि धनतेरस के दिन सामान खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ, किन चीजों से घर में आती है कंगाली - फोटो : Istock
धनतेरस पर क्या खरीदें ?
भगवान धनवंतरी की धातु पीतल मानी गई है, इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। पीतल के अलावा धनतेरस के दिन सोने, चांदी, तांबे आदि का सामान और बर्तन खरीद सकते हैं। इन धातुओं की चीजें बहुत शुभ मानी जाती हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन ये चीजें घर में लाने से मां लक्ष्मी और धनवंतरी भगवान की कृपा से आरोग्यता और समृद्धि आती है।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ, किन चीजों से घर में आती है कंगाली - फोटो : iStock
इसके अलावा इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नई झाड़ू लाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

4 of 5
धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ, किन चीजों से घर में आती है कंगाली - फोटो : iStock
धनतेरस के दिन लोहा खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर कोई भी लोहे की नुकीली चीज भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपको हानि हो सकती है। साथ ही धनतेरस पर एल्युमिनियम की चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस पर क्या खरीदना होता है शुभ, किन चीजों से घर में आती है कंगाली - फोटो : iStock
धनतेरस के दिन शीशा या शीशे की बनी हुई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन शीशा खरीदने से आपको नुकसान हो सकता है और घर की बरकत रुक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें