Devshayani Ekadashi 2023 Date: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी या हरिशयनी एकादशी कहते हैं। इस साल देवशयनी एकादशी तिथि 29 जून 2023, गुरुवार के दिन है। वैसे तो साल की सभी एकादशियां भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खास होती हैं, लेकिन देवशयनी एकादशी को सभी एकादशियों में विशेष माना गया है। मान्यता है कि इस दिन से सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु का चार महीनों के लिए निद्रा काल शुरू हो जाता है। देवशयनी एकादशी के दिन से ही विष्णु जी के निद्राकाल के साथ चतुर्मास शुरू हो जाता है। इसके बाद सारे शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। इसके बाद चार माह की निद्रा के बाद कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु योग निद्रा से उठते हैं। इसके बाद फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं देवशयनी एकादशी की शुभ और पूजा विधि के बारे में...