मां लक्ष्मी ने दिया सुझाव
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु असुरों का नाश करने तो कभी भक्तों पर कृपा बरसाने के लिए वर्षों सोते नहीं थे। तो कभी अचानक ही वो लाखों वर्षों के लिए सो जाया करते थे। विष्णु जी की इस असमय नींद की वजह से माता लक्ष्मी विश्राम नहीं कर पाती थीं। इसीलिए मां लक्ष्मी ने एक बार विष्णु जी से कहा, हे नाथ! आप समय से नींद नहीं लेते, दिन-रात जागते हैं और फिर कभी अचानक सो जाते हैं। आप नियम से प्रतिवर्ष निद्रा लिया करें, ऐसा करके मुझे भी विश्राम करने का समय मिल जाएगा। इस बात को सुनकर विष्णु जी मुस्कुराए और बोले, हे देवी! आपने ठीक कहा. मेरे जागने से आप ही नहीं बल्कि सभी देवों को विश्राम नहीं मिल पाता है। मेरी सेवा के कारण आपको भी आराम नहीं मिल पाता। इसीलिए अब से मैं प्रतिवर्ष नियम से चार माह की निद्रा लूंगा। ऐसे आपको और सभी देवगणों को विश्राम का अवसर मिल सकेगा।