Dev Deepawali 2025: दिवाली के 15 दिन बाद देव दीपावली मनाई जाती है, जिसे देवताओं की दिवाली कहते हैं। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। मान्यता है कि इस तिथि पर उनकी पूजा-अर्चना करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा यह दिन सृष्टि के संचालक विष्णु जी के मत्स्य अवतार के प्रकट होने से भी जुड़ा है। धार्मिक ग्रंथों की मानें, तो देव दीपावली के मंगलकारी अवसर पर देवता काशी में उतरते हैं और दीवाली मनाते हैं। इसलिए इस दिन दीप जलाने का विशेष महत्व होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व सकारात्मकता आती है। यही नहीं इस तिथि पर किए गए पुण्य कार्यों का फल भी साधक को अवश्य मिलता है। आइए जानते हैं साल 2025 में देव दिवाली कब मनाई जाएगी।