Choti Diwali 2026 Puja Muhurat: आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को देशभर में छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली से एक दिन पहले आने वाले इस त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध कर लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इस खुशी में घरों में दीपक जलाए जाते हैं और भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। छोटी दिवाली के दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान श्रीकृष्ण, मां काली, हनुमान जी और यमराज की पूजा का विधान है। इस दिन यम दीपदान करने की भी विशेष परंपरा है। हालांकि, इस बार छोटी दिवाली पर भद्रा काल को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। आइए जानते हैं आज पूजा-पाठ, दीपदान और लक्ष्मी पूजन के शुभ समय के बारे में।