फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली पर जरूर करें ये 4 काम, यम दीपदान से लेकर 14 दीपक जलाने तक जानें परंपराएं

Sat, 07 Nov 2026 08:39 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

नरक चतुर्दशी की शाम यमराज के निमित्त दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन कुछ विशेष धार्मिक नियमों का पालन करना भी जरूरी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली पर किन कार्यों को करना शुभ होता है और किन गलतियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
नरक चतुर्दशी क्या करें और क्या न करें - फोटो : AI
Narak Chaturdashi Dos and Don’t: दीपावली के मुख्य पर्व से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है, जिसे छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, भगवान शिव, प्रभु श्रीराम, हनुमान जी और माता काली की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही मृत्यु के देवता यमराज की उपासना और उनके नाम से दीपदान करने की भी परंपरा है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नरक चतुर्दशी की शाम यमराज के निमित्त दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन कुछ विशेष धार्मिक नियमों का पालन करना भी जरूरी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली पर किन कार्यों को करना शुभ होता है और किन गलतियों से बचना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नरक चतुर्दशी पर कौन-से काम करना माना जाता है शुभ? - फोटो : adobe stock
नरक चतुर्दशी पर कौन-से काम करना माना जाता है शुभ?
तेल मालिश और स्नान:
इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर शरीर पर सरसों के तेल की मालिश करने के बाद स्नान करने की परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ता है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

घर और मंदिर की सफाई: छोटी दिवाली पर अपने घर के साथ पूजा स्थल की भी अच्छी तरह सफाई करें। इस दिन माता काली की विधि-विधान से पूजा करने का भी विशेष महत्व है। धार्मिक विश्वास के अनुसार, इससे नकारात्मक शक्तियों और भय से मुक्ति मिलती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नरक चतुर्दशी पर कौन-से काम करना माना जाता है शुभ? - फोटो : adobe stock
14 दीपक जलाएं: नरक चतुर्दशी पर घर के अलग-अलग स्थानों पर 14 दीपक प्रज्वलित करने की परंपरा है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करना भी शुभ फलदायी माना जाता है।

यमराज के नाम दीपदान: इस दिन यमराज के निमित्त दीपक जलाना न भूलें। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों पर उनकी कृपा बनी रहती है और अकाल मृत्यु का डर दूर होता है।

4 of 5
नरक चतुर्दशी पर किन कामों से बचना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
नरक चतुर्दशी पर किन कामों से बचना चाहिए?
तामसिक भोजन से दूरी: छोटी दिवाली के दिन मांसाहार और मदिरा समेत किसी भी तरह के तामसिक भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन करना शुभ माना जाता है।

बाल और नाखून न काटें: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नरक चतुर्दशी पर बाल और नाखून काटना उचित नहीं माना जाता। इसलिए इस दिन इन कार्यों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरक चतुर्दशी पर किन कामों से बचना चाहिए? - फोटो : adobe stock
दक्षिण दिशा में गंदगी न रखें: घर की दक्षिण दिशा को साफ-सुथरा रखें। इस दिशा को गंदा छोड़ने से बचें और यमराज की पूजा करते समय धार्मिक नियमों का ध्यान रखें।

जीव-जंतुओं को कष्ट न पहुंचाएं: इस दिन किसी भी पशु-पक्षी या अन्य जीव को परेशान करना अथवा उन्हें नुकसान पहुंचाना अशुभ माना जाता है। सभी जीवों के प्रति दया और प्रेम का भाव रखें।

नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली पर नहीं करने चाहिए ये काम, जानें इस दिन यम दीप क्यों जलाया जाता है?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें