फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरक चतुर्दशी 2026: छोटी दिवाली पर कब जलाएं यम दीपक? जानें काली चौदस और हनुमान पूजा का शुभ समय

Sat, 07 Nov 2026 08:38 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhoti Diwali 2026: इस बार छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी की तारीख को लेकर पंचांगों में अलग-अलग जानकारी मिल रही है। इसकी वजह चतुर्दशी तिथि का दो दिनों तक रहना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली, यम दीपदान और नरक चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान किस दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
Chhoti Diwali 2026 - फोटो : AI
Chhoti Diwali 2026 Puja Muhurat: साल 2026 में छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी की तारीख को लेकर पंचांगों में अलग-अलग जानकारी मिल रही है। इसकी वजह चतुर्दशी तिथि का दो दिनों तक रहना है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि छोटी दिवाली, यम दीपदान और नरक चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान किस दिन किया जाएगा।

दृक पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह शुरू होकर 8 नवंबर की सुबह तक रहेगी। उत्तर भारतीय परंपरा में प्रदोष काल की उपलब्धता के आधार पर 7 नवंबर को छोटी दिवाली और यम दीपदान किया जाएगा। वहीं, नरक चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान 8 नवंबर की सुबह होगा। हालांकि, कुछ पंचांगों में 8 नवंबर को ही छोटी दिवाली की तिथि भी बताई गई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
छोटी दिवाली 2026 कब है?  - फोटो : adobe stock
छोटी दिवाली 2026 कब है? 
दृक पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर आरंभ होगी। इसका समापन 8 नवंबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर होगा।

7 नवंबर को प्रदोष काल में चतुर्दशी तिथि रहेगी, इसलिए उत्तर भारत में इसी शाम छोटी दिवाली और यम दीपदान की परंपरा निभाई जाएगी। दूसरी ओर, नरक चतुर्दशी से जुड़ा अभ्यंग स्नान अगले दिन यानी 8 नवंबर को सूर्योदय से पहले किया जाएगा। इसके लिए सुबह 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक का समय बताया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
यम दीपदान 2026 का शुभ मुहूर्त - फोटो : adobe stock
यम दीपदान 2026 का शुभ मुहूर्त
छोटी दिवाली की शाम यमराज के निमित्त दीप प्रज्वलित करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसे यम दीपदान कहा जाता है। 7 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5 बजकर 31 मिनट पर होगा। इसके बाद यमराज के नाम का दीपक जलाया जा सकता है।

इस दिन सरसों के तेल से भरा चौमुखा दीपक जलाने की परंपरा है। इसे घर के बाहर दक्षिण दिशा में रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से परिवार पर यमराज की विशेष कृपा बनी रहती है।

यमराज के नाम दीपक जलाने का क्या है महत्व?
धार्मिक विश्वास है कि छोटी दिवाली पर यमराज के निमित्त दीपदान करने से परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। मान्यता के अनुसार, श्रद्धापूर्वक जलाया गया यह दीपक घर-परिवार की सुख-समृद्धि और सदस्यों की दीर्घायु की कामना का प्रतीक है। इसी वजह से इसे यम दीपम भी कहा जाता है।

4 of 5
काली चौदस 2026 की पूजा का शुभ समय - फोटो : Adobe
काली चौदस 2026 की पूजा का शुभ समय
काली चौदस का पर्व विशेष रूप से गुजरात और पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां काली की आराधना करने का विधान है। मान्यता है कि देवी की पूजा से नकारात्मक शक्तियों और बुरी ऊर्जा से बचाव होता है।

पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर की मध्यरात्रि में काली चौदस की पूजा के लिए निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर 8 नवंबर को रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भक्त विधि-विधान से मां काली की उपासना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छोटी दिवाली 2026 पर हनुमान पूजा का समय - फोटो : adobe stock
छोटी दिवाली 2026 पर हनुमान पूजा का समय
छोटी दिवाली के अवसर पर बजरंगबली की आराधना का भी विशेष महत्व बताया गया है। कुछ धार्मिक मान्यताओं में इस दिन हनुमान जी की रात्रिकालीन पूजा का विधान मिलता है।

7 नवंबर को हनुमान जी की पूजा के लिए प्रदोष काल शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भक्त हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और पुष्प अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि बजरंगबली की पूजा करने से भय और संकट दूर होते हैं तथा भक्तों को साहस और शक्ति प्राप्त होती है।

नरक चतुर्दशी 2026: दिवाली से एक दिन पहले क्यों किया जाता है अभ्यंग स्नान? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें