फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Chhoti Diwali: नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के खास अवसर पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Sun, 19 Oct 2025 09:52 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Chhoti Diwali 2025 Wishes: छोटी दिवाली के शुभ अवसर पर हम आपके लिए खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। इन संदेशों के जरिए आप भी अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Chhoti Diwali Images Quotes And Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। यह पांच दिवसीय दीपोत्सव का दूसरा दिन होता है और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है। छोटी दिवाली के दिन से ही हर ओर दीपों की रौनक और उत्साह दिखाई देने लगता है। लोग अपने घरों को सजाते हैं, बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और एक-दूसरे को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं व उपहार दिए जाते हैं। इस दिन का वातावरण उत्सव और प्रकाश से भरा होता है।

इस वर्ष छोटी दिवाली 19 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को प्यार और मंगलकामनाओं से भरे संदेश भेजकर उनके जीवन में खुशियां भर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
पूजा से भरी है थाली चारों ओर छाई है खुशहाली
आओ मिलकर मनाएं ये त्यौहार जिसे कहते हैं छोटी दिवाली
आपको और आपके परिवार को
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन

3 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
देखो आई छोटी दिवाली जीवन में है खुशियां लाई
मौज करें और मनाएं आपको छोटी दिवाली
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
दीयों की तरह रोशन हो आपका सारा जहान
खुशियों और उमंग से भरा रहेगा आपका जीवन सदा
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन

5 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
यम का मिले आशीर्वाद
हो पूरे सारे काज
नरक चतुर्दशी का पावन पर्व है आज
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन

6 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
जीवन में मिले सभी रोगों से मुक्ति
करो पूजा, करो प्रभु की भक्ति
नरक चतुर्दशी पर आपके जीवन में खुशहाली आए
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन

7 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
विश्वास से बनते हैं रिश्ते
पल-पल से बनता है एहसास
एहसास से बनता है विश्वास
मुबारक हो आपको खुशियों का त्योहार
रूप चौदस की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
रूप चौदस की इस रात,
आपका चेहरा चमके,
आपके जीवन में सुख-समृद्धि का उजाला हो
इस शुभ दिन पर, आपको ढेर सारी खुशियां मिलें
रूप चौदस की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
रूप चौदस पर, आप हमेशा सुंदरता और सौभाग्य से महकें
आपके जीवन में हर दिन खुशियों की बहार हो
और आप अपनी सुंदरता से सबका दिल जीतें
रूप चौदस की हार्दिक शुभकामनाएं

10 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
नरक के हों जाएं बंद दरवाजे
बीमारियां रहें आपसे दूर
खुशियों से हो आपकी झोली भरपूर
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

11 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
बुराई पर अच्छाई की हो विजय
हर जगह आपकी ही हो जय छोटी दिवाली मनाएं परिवार के साथ धूमधाम से
मां लक्ष्मी का ठहराव हो जाए आपके धाम में
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन

12 of 12
छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
नरकासुर का कर उद्धार
श्रीकृष्ण कहलाए पालनहार
नरक चतुर्दशी का यह त्योहार
बचाता है नरक से हर बार
नरक चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें