Sandhya Surya Arghya Mantra: छठ महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती पूरी श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इस दौरान व्रती जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव को अर्घ्य देते समय मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। इससे पूजा में भक्ति और एकाग्रता का भाव बढ़ता है। अगर आप भी छठ पूजा के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देने जा रहे हैं, तो यहां जानिए कुछ प्रमुख सूर्य मंत्र, उनके अर्थ और जाप करने का तरीका।