Happy Chhath Puja 2025: 28 अक्तूबर को छठ पूजा का अंतिम दिन है, जिसे 'ऊषा अर्घ्य' कहते हैं। इस दिन व्रती महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। साथ ही संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए व्रत का पारण करती हैं। इस दौरान शुभकामनाएं देने का भी विशेष महत्व है। यह रिश्तों में प्रेम को बढ़ाता है। ऐसे में आप इन संदेशों से सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Chhath Puja 2025: छठ पूजा हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो सूर्यदेव और छठी मैया को समर्पित है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का प्रारंभ 'नहाय-खाय' से होता है। आज यानी 28 अक्तूबर को छठ पूजा का अंतिम दिन है, जिसे 'ऊषा अर्घ्य' कहते हैं। इस दिन व्रती महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। साथ ही संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए व्रत का पारण करती हैं। हालांकि, इस दिन की खास रौनक बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित नेपाल में दिखाई देती हैं। यहां दीपों और फूलों से नदियों, तालाबों और घाटों को सजाते हैं हुए छठी मैया के लोकगीत गाए जाते हैं। धार्मिक ग्रंथों में छठ को अनुशासन, पवित्रता तथा आत्मसंयम का प्रतीक माना गया है। साथ ही यह दिन त्याग, श्रद्धा और समर्पण से भी जुड़ा है। आज छठ पूजा के अंतिम दिन ऊषा अर्घ्य पर शुभकामनाएं देने का भी विशेष महत्व है। यह रिश्तों में प्रेम को बढ़ाता है। ऐसे में आप इन संदेशों से सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Happy Chhath Puja 2025
- फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा आए बनकर उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 8
Happy Chhath Puja 2025
- फोटो : अमर उजाला
“छठी मैया आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें,
आपके परिवार को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें.”
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
4 of 8
Happy Chhath Puja 2025
- फोटो : अमर उजाला
मीठी खीर का महाप्रसाद
खाने और खिलाने से मिलता है
छठी मैया का आशीर्वाद
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 8
Happy Chhath Puja 2025 Wishes
- फोटो : अमर उजाला
सूरज की पूजा, जल की धार,
छठ का त्योहार लाए खुशियों की बहार।
छठ मईया का आशीर्वाद मिलें बार-बार,
हर मन में हो उमंग, हर घर में प्यार।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 8
Happy Chhath Puja 2025 Wishes
- फोटो : अमर उजाला
गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर, अन्नानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करे आपकी हर मुराद पूरी।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
7 of 8
Happy Chhath Puja 2025 Wishes
- फोटो : अमर उजाला
हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।