Chaturmas 2026 Upay: साल 2026 में चातुर्मास का आरंभ 25 जुलाई से हो रहा है, जो 21 नवंबर तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पवित्र अवधि देवशयनी एकादशी से शुरू होकर देवउठनी एकादशी तक रहती है। इन चार महीनों को विशेष तप, साधना और भक्ति का समय माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं, इसलिए विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य करने से परहेज किया जाता है। मान्यता है कि इस समय किए गए शुभ कार्यों के परिणाम अपेक्षाकृत कम मिलते हैं, लेकिन जप, तप, ध्यान और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
चातुर्मास को आध्यात्मिक उन्नति का काल भी कहा जाता है। इस दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय और नियम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि इस अवधि में व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय अपनाता है, तो इससे सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए चातुर्मास में किए जाने वाले सरल उपाय।